अररिया, फरवरी 1 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से अपहरण किए गए दो नाबालिग छात्राओं को पुलिस ने बरामद करने में सफलता हासिल की। दोनों छात्राओं को 164 के बयान के लिए न्यायालय भेजा गया है। मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी नरपतगंज अस्पताल चौक निवासी रमन सोनी बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कांड संख्या 32/26 मामले में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा अपहरण मामले में पीड़िता के पिता ने आरोपी रमन सोनी पर प्राथमिकी दर्ज करायी थी। पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक अन्य मामले में 360/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार खोजबीन कर रही थी। दो महीने के बाद अपहृता को बरामद किया गया। इस मामले में थानाध्यक्ष सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.