अररिया, अप्रैल 2 -- नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। विगत 20 मार्च को नरपतगंज समेत क्षेत्र में आंधी एवं ओलावृष्टि के कारण गेहूं मकई एवं अन्य फसलों के नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे राजद नेता मनीष यादव का तीसरे दिन बुधवार को फारबिसगंज एसडीओ अभय कुमार तिवारी, डीएसपी मुकेश कुमार साह समेत अधिकारियों ने पहुंचकर उनसे बातचीत कर आश्वासन देकर अनशन को तुड़वाया। एसडीओ ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। चिकित्सकों की टीम ने उनका स्वास्थ्य जांच किया। मौके पर एसडीओ ने कहा कि अररिया जिले से 20 हजार हेक्टेयर में बिन मौसम बरसात एवं आंधी के कारण फसलों के नुकसान की रिपोर्ट भेजी गई है। उन्होंने बताया कि सारी प्रक्रिया चल रही है किसी भी पीड़ित किसानों को छोड़ा नहीं जाएगा सभी को क्षतिपूर्ति की सहायता राशि मुहैया होने की बात कही। अनशन टूटने के बाद राजद नेता ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.