अररिया, मई 31 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह छापेमारी अभियान चलाकर शराब बराबद मामले के नामजद आरोपी सहित तीन को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में पोसदाहा निवासी विक्रम यादव पिता सुरेश यादव, फतेहपुर वार्ड संख्या सात निवासी मो काजिम पिता मो मजीद एवं खैरा कोशकापुर वार्ड नौ निवासी मो सहाबुद्दीन पिता तकदीर बताया जाता है। गिरफ्तार विक्रम यादव पर शराब बरामद मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज था। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...