अररिया, मार्च 1 -- नरपतगंज, एक संवाददाता नरपतगंज थाना क्षेत्र के पिठौरा में शनिवार दोपहर चौकीदार एवं उसके सहयोगियों पर कार चला रहे युवक व उसमें बैठे माता-पिता के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। एक बाइक में कार की ठोकर लगने के बाद चौकीदार आक्रोशित हो गये थे। बताया गया कि बाइक सवार चौकीदार का रिश्तेदार था। इधर घटना से आक्रोशित पीड़ित परिजनों व ग्रामीणों ने नरपतगंज-पिठौरा मार्ग को बजरंगबली चौक के पास जाम कर दिया। इस दौरान आक्रोशितों सड़क को बांस-बल्ले से घेरकर प्रदर्शन भी किया। ग्रामीणों का आरोप था कि चौकीदार एवं उसके सहयोगियों ने बेवजह कार चला रहे युवक करण एवं उनके माता-पिता के साथ मारपीट की की है। जबकि कार से एक बाइक को महज हल्की ठोकर लगी थी। करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहने से आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। सड़क जाम की सूचना पर नरपतगंज पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.