नरपतगंज मुख्यालय में राजद का एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन
अररिया, जून 9 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। राजद के आह्वान पर मंगलवार को नरपतगंज व्यापार मंडल परिसर में एकदिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष धनंजय यादव की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार की मौजूदा सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार, अपहरण, हत्या, लूट, बेरोजगारी और महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार जैसे मुद्दों से पूरे बिहार की जनता त्राहिमाम है। मंच से सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और जनसमस्याओं को लेकर आवाज बुलंद करने की बातें कही गईं। राजद नेता मनीष यादव ने कहा कि सरकार जन सरोकार के मुद्दे को लगातार दरकिनार कर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी को परेशान करने में लगी हुई है कहा कि राजद कार्यकर्ता लगातार सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.