अररिया, अप्रैल 23 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नगर पंचायत नरपतगंज वार्ड संख्या 19 निवासी सुधीर लाल दास के घर मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर ताला काट कर गोदरेज काटकर नगदी समेत महंगे सामानों की चोरी की सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया। गृहस्वामी को जब पता लगा तो उन्होंने थाना को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच किया। गृहस्वामी के पुत्र ने बताया कि उसके पिता सुधीर लाल दास गंभीर रूप से बीमार है तथा पिछले तीन महीने से दिल्ली के एम्स में उनका इलाज चल रहा है। घर के सभी सदस्य दिल्ली में इलाजरत पिता के साथ ही रह रहे है। यह भी पढ़ें- चोरों ने घर में घुसकर छह लाख रुपये कीमत का जेवर पार किया वह भी प्राइवेट जॉब करता है। चोरों ने घर के दरवाजे का ताला को काट दिया। उसके बाद कटर मशीन से गोदरेज को काटकर लॉकर में रखें करीब चार लाख से ज्यादा के जे...