अररिया, दिसम्बर 2 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज बाजार होकर वर्ष 2016 में फोरलेन हाईवे पर परिचालन शुरू होने के बाद भी अबतक बाजार में बस स्टैंड नहीं बन पाने के कारण करीब आधा दर्जन से ज्यादा जगहों पर अवैध रूप से टेंपो चालकों द्वारा स्टैंड बना दिया गया है। इस कारण स्थानीय लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। यहीं-नहीं फोरलेन हाईवे के ऊपर भी यात्री बस एवं दर्जनों की संख्या में टेम्पो खड़ी रहती है। जिस कारण पैसेंजर हाईवे पर ही चढ़ते उतरते हैं और बराबर दुर्घटनाएं भी घटती रहती है। अवैध ऑटो स्टैंड से जहां जाम की समस्या लगी रहती है। वहीं कई बार बीच सड़क पर ऑटो खड़ी करने के स्थानीय दुकानदार एवं ग्रामीणों से झड़प भी होती रहती है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से नरपतगंज बाजार में अवैध ऑटो स्टैंड हटवा कर स्थायी बस स्टैंड बनवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.