अररिया, अप्रैल 30 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज बाजार स्थित फोरलेन बनने के बाद अंडरपास में हल्के बारिश के बाद जल जमाव से स्थानीय लोगों को आवाजाही में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। हल्की बारिश के बाद ही यहां घुटने भर से ज्यादा पानी जमा हो जाता है फोरलेन के किनारे नाला नहीं रहने से भी बारिश के कारण सर्विस लेन तथा बाजार के सड़कों पर जल जमाव की समस्या बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फोरलेन बनने के बाद क्रॉसिंग की व्यवस्था नहीं करने से बाजार वहां दो भागों में बट गया है। व्यवसाय पर इसका खासा असर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- नाला निर्माण से साफाखाना रोड को मिलेगी जलजमाव से राहत नगर पंचायत बनने के बाद भी जल जमाव की समस्या से लोगों को निजात नहीं मिल सका है वही इस जगह पर स्थानीय लोग बड़ा अंडरपास बनवाने की मांग करते आ रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.