अररिया, मार्च 17 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर रविवार की रात्रि गुप्त सूचना पर एक कार से 32 कार्टून बियर जब्त किया। हालांकि पुलिस को चकमा देकर कार पर सवार दो लोग भाग निकले। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार पर शराब की खेप जा रही है। पंचगछिया फोरलेन पर पुलिस ने जब एक संदिग्ध कार को रोकने की कोशिश की तो पुलिस को देखकर कार सवार भागने लगा। पुलिस को पीछा करते देख दोनों कार सवार एनएच किनारे गाड़ी छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने जब जांच किया तो कार से 32 कार्टन बियर बरामद होने पर कार को जब्त कर लिया गया। बताया कि जब्त अलग-अलग ब्रांड का 32 कार्टून बियर बंगाल से सुपौल की ओर जा रही थी। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...