अररिया, मई 7 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज-फारबिसगंज फोरलेन पर गुरुवार की सुबह एक साईिकल सवार वृद्ध को ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दी। ट्रक की ठोकर से वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने उसे ईलाज के लिए नरपतगंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक 76 वर्षीय अखिलेश्वर सिंह सुपौल जिला के भीमपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 का रहनेवाला था। प्राप्त जानकारी के अनुसार अखिलेश्वर सिंह अपने गांव में किराना की दुकान चलाता था। सुबह करीब 10 बजे साईिकल से दुकान का सामान लेने नरपतगंज की ओर जा रहा था। जैसे ही वह एमपी चौक के पास पहुंचा कि एक ट्रक की चपेट में आ जाने से उसे जोरदार ठोकर लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर उसके परिजन एवं बड़ी संख्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.