नरपतगंज प्रखंड के बढ़ेपारा में बाल कल्याण को लेकर कार्यशाला
अररिया, मई 17 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के बढेपारा पंचायत में रविवार को बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया सह अध्यक्ष पंचायत बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति उगनी देवी ने की।
बैठक का उद्देश्य बैठक में बाल विवाह मुक्त, बाल श्रम मुक्त, मानव तस्करी मुक्त, बाल यौन शोषण मुक्त अररिया जिला बनाने के लिए उपस्थिति सभी ग्रामीणो को संकल्प दिलाया गया। जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि बच्चे की सुरक्षा के लिए प्रखंड , पंचायत एवं वार्ड में पूर्व से बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति गठित है। सरकार के द्वारा निर्धारित प्रत्येक माह इसकी बैठक करना है। तीनों स्तरों पर प्रत्येक माह बैठक होना अनिवार्य है। इसी को लेकर विशेष अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया है।
बच्चों की सुरक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.