नरपतगंज पुलिस ने पुलहा से छापेमारी कर तीन वारंटी को किया गिरफ्तार
अररिया, मई 17 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज थाना पुलिस ने शनिवार की रात्रि छापेमारी अभियान चलाकर पुलहा से तीन वारंटी को गिरफ्तार कर किया। गिरफ्तार वारंटी में नरपतगंज के पुलहा निवासी कलानंद ऋषिदेव पिता राम प्रकाश ऋषिदेव ,रामप्रकाश ऋषिदेव पिता फागुनी ऋषिदेव व श्याम ऋषिदेव पिता फागुनी ऋषिदेव बताया जाता है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों वारंटी को न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.