नरपतगंज पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी एवं डीजल चोर गिरोह का किया खुलासा
अररिया, मई 22 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज पुलिस टीम ने पलासी के समीप छापेमारी कर ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने एवं एनएच पर लगे वाहनों से डीजल चोरी करने मामले का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से चार सौ लीटर डीजल, 20 लीटर ट्रांसफार्मर का तेल सहित चोरी में प्रयोग करने वाले अन्य सामग्री व एक बाइक बरामद कर लिया गिरफ्तार आरोपी में भजनपुर वार्ड एक निवासी मो इकबाल उर्फ मंगला पिता डोमी, इरशाद पिता मो ईशा तथा बथनाहा के फेना बेलाही निवासी सलीम पिता ईशहाक बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नरपतगंज थाना क्षेत्र में गिरफ्तार आरोपियों द्वारा गिरोह बनाकर एनएच किनारे लगे वाहनों से डीजल की चोरी के साथ-साथ ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर बेचने का काम किया करता था। यह भी पढ़ें- नरपतगंज पुलिस ने ट्रां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.