अररिया, मई 3 -- नरपतगंज, एक संवाददाता रविवार की शाम करीब 4.30 बजे नरपतगंज नगर पंचायत परिसर में लगे 200 केवी ट्रांसफार्मर अचानक फट गया। इससे एक बड़ा हादसा होते-होते टला। हालांकि ट्रांसफार्मर के फटने से पास स्थित आरटीपीएस कार्यालय के सभी महंगे सामान व उपकरण जलकर खाक हो गये। गनीमत ये रही कि रविवार को छुट्टी होने के कारण परिसर सुना था अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। इधर आग लगने के बाद अफरातफरी मच गयी। मौके से लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन किया, लेकिन आरोप है कि छूट्टी व संडे होने की बात कहकर वहां से कोई रिस्पांस नहीं मिला। इधर घटना के बाद धीरे-धीरे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। सूचना पर फारबिसगंज से डेढ़ घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक आग पर काबू पाया जा सका था। रविवार होने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.