अररिया, मई 7 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर थाना में जब्त विभिन्न कांडों में देशी तथा विदेशी शराब को गुरुवार को उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर राहुल कुमार दूबे एवं थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में 2276 लीटर शराब को नष्ट किया गया। थाना कांड के 15 मामलों में जब्त शराब को जांच कर गड्ढा खोदकर जेसीबी से विनष्ट किया गया। उत्पाद इंस्पेक्टर के समक्ष सभी कांडों में जब्त किए गए शराब का मिलान किया गया। मिलान करने के बाद बारी-बारी से शराब का विनष्टीकरण किया गया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद जप्त शराबों को विनष्ट करने का प्रावधान है। यह भी पढ़ें- 12607 लीटर विदेशी शराब की गई विनष्ट नरपतगंज थाना के 15 कांडों में जब्त 2276 लीटर शराब को विनष्ट किया गया है। यह भी पढ़ें- किशनगंज: करीब 39...