अररिया, अप्रैल 2 -- नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बहरदार वर्मा टोला विद्यालय में मंगलवार को प्रवेश से प्रगति तक विद्यालय और अभिभावक के साथ-साथ थीम पर भव्य पीटीएम और नामांकन समारोह का आयोजन किया गया। प्रधान शिक्षिका आनीमा कुमारी ने आंगनबाड़ी के बच्चे और कक्षा एक से पांच तक के अभिभावकों को सत्र में नामांकन और बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रेरित किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया और उत्तीर्ण मेघावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रधान शिक्षिका अनीमा कुमारी समेत शिक्षक मनोज विराजी, मनोज यादव, पुनीता कुमारी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...