नरपतगंज के बबुआन में अग्निकांड में दो घर जलकर राख
अररिया, मई 15 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के बबुआन पंचायत के वार्ड संख्या 12 में बुधवार की शाम आग लगने से दो घर जलकर खाक हो गये। इस अग्निकांड में तीन लाख से ज्यादा की संपत्ति का नुकसान होने की बात कही जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बबुआन पंचायत के वार्ड 12 निवासी मो साले एवं मनीरूद्दीन के घर में अचानक आग लग गयी। आग इतना भयावह था कि देखते ही देखते दोनों घर सहित घर में रखे अनाज वस्त्र नगद जेवरात सहित लाखों रुपए के सामान जलकर राख हो गये। हालांकि सूचना पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीण व अग्निशामक टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह भी पढ़ें- नरपतगंज के बबुआन में अग्निकांड में दो घर जलकर राख घटना के बाद पीड़ित परिजनों द्वारा अंचल पदाधिकारी नरपतगंज को आवेदन देकर मुआवजे की मांग की। अंचल पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.