अररिया, मार्च 24 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के नाबालिग छात्रा का अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चलने पर परिजन नरपतगंज थाना पहुंचकर पुत्री के अपहरण की बात कहते हुए छह नामजद लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उसकी पुत्री घर में अकेली थी। जानकारी मिलने पर जब शंभू यादव के घर जाकर पुत्री के बारे में पूछा तो सभी ने मिलकर उन लोगों को गाली गलौज करते हुए मारपीट करने के बाद दर्ज प्राथमिकी की बात कही गई है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि नाबालिग छात्रा का अपहरण मामले में प्रथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.