अररिया, मार्च 27 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के पिठौरा पंचायत स्थित बजरंगी चौक से गुरुवार को भव्य रामनवमी शोभायात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में स्थानीय बजरंग दल के कार्यकर्ता समेत स्थानीय ग्रामीण हाथ में गेरुआ ध्वज लेकर भगवान जय श्री राम के जयकारे के साथ पिठौरा बजरंगी चौक स्थित मंदिर से जुलूस निकालते हुए गोखलापुर सीमा होते हुए फतेहपुर तक भ्रमण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जुलूस का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व मुखिया संतोष उर्फ बौआ सिंह, पवन सिंह, सुमित झा, चंदू साह, शंभू साह, राजीव साह नितेन सिंह, संतोष ठाकुर समेत बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता जुलूस में शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.