नरपतगंज के डुमरिया में जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।
अररिया, जून 15 -- नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भंगही पंचायत अंतर्गत मिल्की डुमरिया वार्ड संख्या 08 स्थित सत्संग भवन के समीप करीब दो सौ मीटर सड़क वर्षों से जर्जर एवं कीचड़ से बदहाल रहने के कारण स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। सोमवार को बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों का कहना था कि यह सड़क वर्षों से जर्जर पड़ी है लेकिन आज तक किसी जनप्रतिनिधि या संबंधित विभाग ने इसकी सुध नहीं ली। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में हमेशा पानी भरा रहता है, जिससे लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है कई बार बाइक सवार और राहगीर दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। इसी रास्ते से बच्चे विद्यालय जाते है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जब सड़क और गड्ढे का अंतर समझना मुश्किल हो जाता है वही आक्रोशित ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.