अररिया, मार्च 19 -- नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के चकरदाहा चौक के समीप सर्विस लेन सड़क पर 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बुधवार की सुबह कुछ स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले तो देखा कि सर्विस लाइन सड़क के बगल में मिट्टी के नीचे शव दबा हुआ देखा। घटना की खबर जंगल में लगी आग की तरफ फैल गई। बड़ी संख्या में आसपास के लोग इकट्ठा हुए लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। फारबिसगंज डीएसपी मुकेश कुमार साहा मौके पर पहुंचकर जांच की। फिर एफएसएल की टीम ने भी पहुंचकर सैंपल लिया। काफी मशक्कत के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भिजवा दिया। घटना को लेकर कई तरह का चर्चा का माहौल गर्म है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कहीं पर हत्या कर शव को यहां पर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.