अररिया, दिसम्बर 23 -- नरपतगंज, (अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज बाजार स्थित नगर पंचायत क्षेत्र के अस्पताल चौक के समीप सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश दिखा ग्रामीणों का कहना था कि प्राकलन के विपरीत घटिया गुणवत्ता के साथ सड़क का निर्माण किया जा रहा है जो कुछ ही दिनों में टूटकर ध्वस्त हो जाएगी। नरपतगंज नगर पंचायत क्षेत्र में ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल योजना अंतर्गत नरपतगंज में हनुमान नगर पथ मरमत कार्य को लेकर संवेदक द्वारा लगभग 03 करोड़ की राशि से सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिस निर्माण कार्य को लेकर नरपतगंज एनएच 27 से अस्पताल चौक जाने वाली सड़क तक संवेदक के द्वारा ढलाई कार्य कराया जा रहा है। संवेदक के द्वारा भारी अनियमितता बरती जा रही है। ग्रामीण अनंत लाल सादा, लाल यादव, दीपक भगत ,दिनेश गुप्ता, आमोद मंडल, सूर्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.