अररिया, अप्रैल 17 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज नगर पंचायत में पिछले मंगलवार को 52 वर्षीय अधेड़ की संदिग्ध मौत मामले में उसकी बहू ने अपनी सास एवं एक अन्य पुरूष पर हत्या करने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी सास एवं उसके उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी पुरूष नगर पंचायत वार्ड संख्या 12 निवासी इम्तियाज उर्फ मुमताज है। उसकी बहू ने आरोप लगाया है कि दोनों में नजदीकी संबंध था जिसको लेकर वह उसके ससुर के साथ मारपीट किया करता था। पूर्व में भी वह दोनों मिलकर उसके ससुर की हत्या करना चाहते थे। यह भी पढ़ें- जोकीहाट: नदी में मिली अज्ञात लाश की हुई पहचान,हत्या का आरोप घटना के दिन वह बैंक गई हुई थी लेकिन आने पर उन्हें संदेह हुआ कि दोनों ने मिलकर साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी है। इस संदर्भ में थानाध्यक्...