अररिया, मई 31 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के राजगंज में भाजपा नेता संजीव पासवान के अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के 134 वें मन की बात कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने बढ़ती गर्मी स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों और जल संरक्षण जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने लोगों से मौसम के अनुरूप दिनचर्या अपनाने और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की। उन्होंने पर्याप्त पानी पीने, स्वास्थ्य का ध्यान रखने और मौसम के अनुसार अपनी दिनचर्या तय करने की बात कही। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर लोगों तक संदेश पहुंचता है और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा मिलता है। यह भी पढ़ें- नरपतगंज: राजगंज में कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम के मन की बात इस मौके पर भाजपा ...