अररिया, मार्च 23 -- नरपतगंज। प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्वक तरीके से धूमधाम से ईद का पर्व मनाया गया। हालांकि सुबह से ही मौसम खराब रहने के कारण हल्की बूंदाबांदी के बीच नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के ईदगाहों में अकीदत के साथ अदा की गई। इस दौरान सभी जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वहीं नमाज के बाद सभी एक दूसरे से गले लगकर ईद की मुबारकबाद देते नजर आए। राजद प्रदेश महासचिव हसीब कौशर ने कहा कि ईद का त्योहार हमें भाईचारे का संदेश देता है। जिससे मिल-जुलकर रहने की प्रेरणा मिलती है। ईद के त्योहार पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा विश्व में अमन चैन की दुआ मांगी गई। नरपतगंज मुख्यालय में थानाध्यक्ष संजय कुमार समेत सीओ रविंद्र कुमार, बीडीओ अजीत कुमार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती विभिन्न ईदगाह पर देखी गई।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.