अररिया, फरवरी 12 -- नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के इंडो-नेपाल सीमा से सटे बसमतिया स्थित प्राथमिक विद्यालय बसमतिया में बुधवार को डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार के दौरान लोगों की समस्या सुनी गई। कई मामले में समस्या का समाधान करवाया गया। बिहार सरकार के सात निश्चय-3.0 के तहत संचालित सात निश्चय 'सबका सम्मान-जीवन आसान' अंतर्गत सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने एवं योजनाओं से संबंधित परिवादों के सम्यक निराकरण के उद्देश्य से नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत बसमतिया पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, बसमतिया में जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर संबंधित जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.