नरथुआ में फंदा से लटककर युवक ने दी जान
मधेपुरा, जून 7 -- आलमनगर, एक संवाददाता नरथुआ-भागीपुर पंचायत के नरथुआ गांव में शनिवार की रात एक युवक ने अपने बासा पर कपड़े के फंदा से लटक कर खुदकुमशी कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक नरथुआ वार्ड आठ के स्व. मदन यादव का पुत्र दीपक यादव बताया गया। बताया गया कि करीब तीन साल पूर्व दीपक की पत्नी ने भी फंदा से लटक कर अपनी जान दे दी थी। ससुराल वालों ने दीपक व अन्य पर हत्या का केस दर्ज कराया था। जिसमें दीपक को जेल की सजा काटनी पड़ी थी। वहीं पत्नी की मौत के बाद दीपक के पिता, माता और भाई का निधन हो गया। जिससे वह आर्थिक तंगी के साथ-साथ डिप्रेशन के दौर से गुजर रहा था। बीते पांच जून को पत्नी के मामले में कोर्ट से तारीख कर घर आया था। उधर घर से कुछ दूरी पर ड्रेनेज किनारे बासे पर उसे फंदा से लटका देख लोगों ने रविवार को पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.