मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- सरैया। नरगी जगदीश स्थित यज्ञशाला परिसर में शनिवार को पूर्व मुखिया उपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें 19 से 29 अप्रैल तक आयोजित होने वाले श्रीश्री 1008 शिवशक्ति महायज्ञ को लेकर चर्चा की गई। संत रामसोगारथ दास एवं महायज्ञ समिति के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बताया कि 19 अप्रैल की सुबह भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ होगा। महायज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं के लिए संतों का प्रवचन, रासलीला, मेला, खेल-तमाशा, झूला तथा मौत का कुआं आकर्षण का केंद्र होगा। सदस्यों ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे तथा स्वयंसेवकों की तैनाती रहेगी। बैठक में समिति के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष बच्चा प्रसाद सिंह, अरुण सिंह, उप कोषाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, बिनोद कुमार सिंह, सचिव राधा...