भागलपुर, जनवरी 12 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सत्य सनातन वैदिक समाज नाथनगर द्वारा स्थानीय सामुदायिक भवन चैती दुर्गा स्थान मोहनपुर नरगा में स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती मनाई गई। जगतराम साह कर्णपुरी की अध्यक्षता में संपन्न जयंती समारोह का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर जवाहर लाल मंडल ने किया। उपस्थित सदस्यों ने चित्र पर पुष्प और माल्यार्पण अर्पित कर स्वामी विवेकानंद को नमन किया। इस मौके पर जवाहर लाल मंडल, प्रणव कुमार, गंगा मंडल, आशीष कुमार, जयप्रकाश साह, लक्ष्मण मंडल, शिवशंकर मंडल, सहलेंद्र कुमार, कारू मंडल के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.