जहानाबाद, अप्रैल 28 -- करपी, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के नरगा गांव के समीप पईन के किनारे सोमवार की रात करीब 8 बजे एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही करपी थानाध्यक्ष धीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्रामीणों ने पईन के किनारे शव पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। घटनास्थल पर स्थानीय मुखिया कुंदन शर्मा भी पहुंचे और मृतक की पहचान कराने के लिए ग्रामीणों के बीच पहल की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के थानों से संपर्क क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.