रुडकी, मार्च 12 -- नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रही। इससे शहर की पूरी स्वच्छता प्रणाली पूरी तरह चरमरा गई है। मुख्य बाजारों से लेकर रिहायशी इलाकों तक, हर तरफ गंदगी का अंबार लगा है। इससे महामारी फैलने का भय सताने लगा है। शहर में इन दिनों जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के कई मुख्य बाजारों, मोहल्लों और सड़कों के किनारे कूड़ा चार दिनों से जमा है, जिससे बदबू और गंदगी का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर कूड़ा न उठने के कारण स्थिति दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.