भागलपुर, सितम्बर 1 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक ई. शैलेंद्र ने रविवार को नरकटिया-रामनगर-नन्हकार गंगा जमींदारी तटबंध का निरीक्षण किया। पटना रवाना होने से पूर्व मंत्री ने तटबंध पर चल रहे फ्लड फाइटिंग कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने फ्लड कंट्रोल विभाग के अधिकारियों से कार्य की विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है और स्थिति नियंत्रण में है। मंत्री ने कहा कि बाढ़ सुरक्षा से जुड़े कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समय पर पूरा करने तथा तटबंध की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह अलर्ट रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की...