भागलपुर, जून 14 -- नवगछिया, निज संवाददाता। खरीक प्रखंड के नरकटिया में शनिवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ हो गया। पहले दिन कथाव्यास पुरुषोत्तम रामानुज दास उर्फ मांगन बाबा ने श्रद्धालुओं को भागवत भक्ति के अमृतरस में निमग्न कर दिया। कथा स्थल पर हजारों श्रद्धालु कथामृत का रसपान करने हेतु उपस्थित हुए और कथा के प्रथम दिवस से ही संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। कथाव्यास ने श्रीमद्भागवत महापुराण को वेद, उपनिषद और समस्त शास्त्रों का सार बताते हुए कहा कि भागवत केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को ईश्वर, आत्मा और परम सत्य से जोड़ने वाला दिव्य सेतु है। उन्होंने बताया कि भागवत मनुष्य को केवल पूजा-पाठ की शिक्षा नहीं देता, बल्कि जीवन को प्रेम, सेवा, करुणा, सत्य और भक्ति के आधार पर जीने की प्रेरणा प्रदान करता है। आयोजन का सफल संचा...