बगहा, अक्टूबर 1 -- नरकटियागंज। रेल प्रशासन ने दशहरा, दीपावली व छठ महापर्व को लेकर नरकटियागंज जंक्शन होकर पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। यह भी पढ़ें- मालदा से हरिद्वार के बीच चलेगी साप्ताहिक पूजा स्पेशलपूजा स्पेशल ट्रेनों की जानकारी दिल्ली,आनंद विहार, चंडीगढ़, फिरोजपुर कैंट, एरणाकुलम आदि स्टेशनों से पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने यह जानकारी दी है। इसके तहत गाड़ी सं. 04010/04009 दिल्ली- सीतामढ़ी-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल (रक्सौल-नरकटियागंज- बगहा- गोरखपुर के रास्ते) परिचालित होगी।घटनाओं के अनुसार ट्रेनें गाड़ी सं. 04010 दिल्ली- सीतामढ़ी फेस्टिवल स्पेशल 15 अक्टूबर से 19 नवम्बर तक सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को दिल्ली से 23.05 बजे खुलकर अगले दिन 17.44 बजे बगहा, 18.35 ...