नरकटियागंज रेल थाने के दारोगा निलंबित
मुजफ्फरपुर, मई 24 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रेल थाना नरकटियागंज में पदस्थापित दारोगा को रिश्वत मांगने के आरोप में रेल एसएसपी बीना कुमारी ने शनिवार को निलंबित कर दिया है। दारोगा राजेश कुमार ने धूमनगर के खजांची साह को 22 मई को मोबाइल चोरी में पकड़ा था। उसे रेल थाने की हाजत में नहीं रखकर स्टेशन परिसर स्थित पुराने थाने के कमरे में बंद रखा था। फिर उसको छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपये मांगे। युवक के परिजन ने रिश्वत मांगने से संबंधित मोबाइल पर बातचीत का आडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल कर दिया। हालांकि, पुलिस हिरासत में पीड़ित की तबीयत खराब हो गई तो दारोगा ने उसे छोड़ दिया। वायरल वीडियो संज्ञान में आने के बाद रेल एसएसपी ने जांच कराकर दारोगा को निलंबित कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.