बगहा, मई 14 -- नरकटियागंज, निज प्रतिनिधि। नरकटियागंज-रामनगर मुख्यपथ में मंझरिया गांव के समीप सड़क हादसे में जख्मी मटियरिया थाने के महुवी गांव के राजेन्द्र काजी (52) की इलाज के दौरान मंगलवार रात 11 बजे मौत हो गई है। वहीं घटना में जख्मी पुत्री अमीषा कुमारी और उसकी सहेली सोनम कुमारी को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। सोनम कुमारी का एक हाथ टूट गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि दूसरे बाइक चालक की धर पकड़ के लिए हादसे वाले मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में युवक की मौत, दुर्घटना स्थल से बाइक चोरी घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार की शाम में मरजदवा परसा गां...