बगहा, मई 4 -- अमरेंद्र राय नरकटियागंज, हमारे संवाददाता।प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों पर अप्रैल महीने का टीएचआर नहीं बंटा है। इन केंद्रों से जुड़े बच्चों का पोषाहार भी बंद होने के कगार पर है। हालांकि अभी पिछले महीने की बची हुई कुछ सामग्री से केंद्रों पर बच्चों को पोषाहार खिलाने का दावा विभागीय अधिकारी कर रहे हैं। सीडीपीओ कुमारी श्वेता ने बताया कि पोषाहार मद में स्कूल पूर्व राशि अभी नहीं मिली है। कतिपय तकनीकी कारणों से राशि में विलंब हुई है। उम्मीद है राशि शीघ्र मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि आंगन बाड़ी केंद्रों पर पूर्व माह की कुछ सामग्री बची हुई है। उसी सामग्री से पोषाहार अभी चल रहा है। यह भी पढ़ें- अप्रैल में चावल के अभाव में नहीं बटा टीएचआर सीडीपीओ ने बताया कि एफसीआई से चावल की आपूर्ति नहीं होने के चलते अप्रैल महीने का टीएचआर का वितरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.