बगहा, दिसम्बर 23 -- नरकटियागंज, निज प्रतिनिधि। नरकटियागंज के डीके शिकारपुर व मोहम्मदपुर गांव के बीच नहर में एक युवक का शव मंगलवार सुबह में मिला है। युवक की पहचान पुरानी बाजार निवासी ललन श्रीवस्तव (45) के रूप में हुई है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की सुबह शौच जाने के दौरान नहर में युवक पर नजर पड़ी। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुंची शिकारपुर पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि युवक बाइक समेत नहर में गिर पड़ा है। इससे उसकी मौत हो गयी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का पता चलेगा। उन्होने बताया कि युवक की पहचान कर परिजनों को सूचना दे दी गयी है। वह मसाला बेचने का काम करता था और सोमवार को घर से मसाला बेचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.