मुंगेर, जून 13 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा के गांधी मैदान में श्री शंकर स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित शिव पार्वती कप-2026 अखिल भारतीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के छठे दिन शुक्रवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में नरकटियागंज ने बलिया (यूपी) को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

मैच का प्रारंभ मुकाबले की शुरुआत से ही नरकटियागंज की टीम आक्रामक अंदाज में खेली। खेल के दूसरे मिनट में लक्की कुमारी ने शानदार गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलायी। इसके बाद 11वें मिनट में आशु कुमारी ने गोल दागकर बढ़त को 2-0 कर दिया। पहले हाफ में दो गोल की बढ़त हासिल करने वाली नरकटियागंज की टीम ने दूसरे हाफ में भी दबदबा बनाए रखा।

जीत की घोषणा मैच के 71वें मिनट में लक्की कुमारी ने अपना दूसरा तथा टीम के लिए तीसरा गोल कर जीत पर मुहर लगा दी। निर्धारित समय तक बल...