मुंगेर, जून 11 -- धरहरा, एक संवाददाता। गांधी मैदान में श्री शंकर स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित शिव पार्वती कप-2026 अखिल भारतीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में गुरुवार को नरकटियागंज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कैमूर को 5-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। एक तरफा रहे मुकाबले में नरकटियागंज की खिलाड़ियों ने शुरू से अंत तक खेल पर पकड़ बनाए रखी। धरहरा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष चंद्रचूड़ साक्षी सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

मैच की शुरुआत मुकाबले के छठे मिनट में निशा कुमारी ने गोल दागकर टीम का खाता खोला। इसके बाद लक्की कुमारी ने 17वें और 20वें मिनट में लगातार दो गोल कर कैमूर की टीम पर दबाव बढ़ा दिया। पहले हाफ के 25वें मिनट में निशा कुमारी ने अपना दूसरा गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया। दूसरे हाफ में भी नरकटियागंज की टीम का आक्रमण जार...