बगहा, मई 3 -- नरकटियागंज,हिसं। नरकटियागंज चीनी मिल के रिजर्व क्षेत्र में स्थित कुल 449 गांवों में गन्ना सर्वेक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसको लेकर चीनी मिल प्रबंधन ने कर्मियों की तैनाती कर दी है ताकि गन्ने की पैमाईश में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। गन्ना पेराई सत्र 2026.27 के लिए शुरू हुई गन्ना पैमाईश की समय समय पर समीक्षा करने का भी निर्देश दिया गया है। यह जानकारी चीनी मिल के कार्यपालक अध्यक्ष रवींद्र कुमार तिवारी ने दी है। उन्होंने बताया कि विभिन्न माध्यमों से गन्ना सर्वेक्षण शुरू होने की जानकारी किसान भाइयों को दी गई है ताकि वे स्वयं अपने खेत पर उपस्थित रहकर गन्ने की सही नापी करवाएं। यह भी पढ़ें- गन्ना सर्वेक्षण शुरू, एंड्रॉयड मशीन से होगी प्रक्रिया इससे उन्हें चीनी मिल के पेराई सत्र में चालान उपलब्ध होने में कोई दिक्कत नहीं आए...