बगहा, मई 28 -- नरकटियागंज। नरकटियागंज के प्रकाशनगर निवासी एक मजदूर की गुजरात में संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है।घटना बुधवार की है।हालांकि मजदूर के परिजन हत्या की आशंका जता रहे है। मृतक कन्हैया ठाकुर (35) नगर के प्रकाशनगर वार्ड 12 निवासी विक्रम ठाकुर का पुत्र था। मृतक की पत्नी संध्या देवी ने बताया कि उसका पति सिकटा थाना के लठीयायी गांव निवासी तथा ठेकेदार कमरुउल्लाह के साथ 4 माह पहले गुजरात के खाबड़ा में मजदूरी करने गया था।वहां वह इलेक्ट्रिशियन का काम करता था।ठेकेदार द्वारा उसका गेट पास तक नहीं बनवाया गया था। इससे उसके पति को काम पर आने जाने में काफी परेशानी होती थी।मंगलवार की रात्रि में ठेकेदार द्वारा उसके पति पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया गया था। इसको लेकर ठेकेदार से कहा सुनी भी हुई थी।ठेकेदार ने 4 माह से काम करा कर पूरा मजदूरी भी नही दिया...