बगहा, अप्रैल 18 -- नरकटियागंज, हिसं। नरकटियागंज जंक्शन पर स्थित क्रू लॉबी का और विस्तार होगा। यह निर्देश पूर्व मध्य रेलवे,हाजीपुर के अपर महाप्रबंधक अमरेंद्र कुमार ने शनिवार को नरकटियागंज जंक्शन का निरीक्षण के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि दिन प्रतिदिन नरकटियागंज से परिचालित ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी। ऐसे में क्रू लॉबी का दायरा नहीं बढ़ने पर भविष्य में परेशानी हो सकती है। गौरतलब है कि जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर स्थित सेंट्रल पैनल के ऊपर क्रू लॉबी का निर्माण कराया जा रहा है। इसी निर्माण को देखते हुए उन्होंने क्रू लॉबी के विस्तार की बात कही। अपर महाप्रबंधक श्री कुमार ने करीब दो घंटे के अपने निरीक्षण के दौरान जंक्शन की साफ सफाई समेत रनिंग रूम आदि का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- नरकटियागंज के क्रू लॉबी का होगा और विस्तार : एजीएम इस दौरान वे रेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.