नरकटियागंज-अरेराज नई रेल लाइन सर्वे को मिली मंजूरी
बगहा, मई 22 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। जिलेे को केंद्र सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिली है। नरकटियागंज से लौरिया, नौतन होते हुए अरेराज तक प्रस्तावित 87.87 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन परियोजना के सर्वेक्षण को हरी झंडी मिल गई है। इस बहुप्रतीक्षित रेल परियोजना के स्वीकृत होने से क्षेत्र में विकास और आवागमन की नई संभावनाएं खुलेंगी। इसकी जानकारी देते हुए वाल्मिकीनगर के सांसद सुनील कुमार कुशवाहा ने बताया कि प्रस्तावित रेल लाइन नरकटियागंज से शुरू होकर ब्यासपुर, लौरिया, जोगापट्टी, बैरिया, नौतन और पहाड़पुर होते हुए अरेराज पहुंचेगी। वहां यह लाइन हाजीपुर-सुगौली रेलखंड से जुड़ जाएगी। रेल संपर्क बढ़ने से पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण के कई ग्रामीण एवं अर्द्धशहरी क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- महुआ से ताजपुर-समस्तीपुर रेल लाइन परियोजना को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.