नरकटियागंज:टीपी वर्मा के छात्र ने जीता गोल्ड मेडल
बगहा, जून 13 -- नरकटियागंज। बिहार स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता में टीपी वर्मा कॉलेज के छात्र संदीप सहनी ने गोल्ड मेडल जीतकर नरकटियागंज का मान बढ़ाया है।दस हजार मीटर दौड़ प्रतियोगिता में उसने यह सफलता पाई है।यह जानकारी खेल निदेशक सुनील वर्मा ने दी है।उन्होंने बताया कि पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में आयोजित प्रतियोगिता में अन्य राज्यो के प्रतिभागियों ने भाग लिया था।टीपी वर्मा कॉलेज के बीए पार्ट टू के छात्र संदीप सहनी ने प्रतियोगिता मे अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।उन्होंने बताया कि गोल्ड मेडल जीतने वाले छात्र को प्राचार्य डॉ राजेश कुमार सिंह द्वारा सम्मानित किया जाएगा।संदीप के इस उपलब्धि पर टीपी वर्मा कॉलेज के सभी शिक्षक व शिक्षकेतरकर्मियों समेत जिला एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.