नरकटियागंज:खर-पतवार नियंत्रित कर बढ़ाएं उत्पादन
बगहा, जून 13 -- नरकटियागंज। क्षेत्रीय गन्ना विकास परिषद की ओर से शुक्रवार को न्यू स्वदेशी सुगर मिल, नरकटियागंज के मथुरा गांव में किसान सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें सहायक गन्ना आयुक्त रेमंत झा , गन्ना पदाधिकारी राम सिंह , केविके डायरेक्टर आर पी सिंह, सदस्य मनोज कुमार तिवारी ने गन्ना उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी किसानों को दी। मौके पर चीनी मिल के कार्यपालक उपाध्यक्ष राजीव कुमार त्यागी आदि थे। उत्पादन प्राप्त करने के लिए अगले 50 दिन अपने गन्ने को खरपतवार से मुक्त रखने का किसानों को आह्वान किया। डॉ भूषण कुमार ने कीट एवं बीमारी को लेकर किसानों को प्रशिक्षित किया तो डायरेक्टर श्री सिंह ने मृदा सुधार की जानकारी दी। गन्ना उप महा प्रबंधक प्रेम सिंह ने गन्ना यंत्रीकरण पर जानकारी देते हुए खेती में मशीनीकरण पर जोर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.