हरदोई, सितम्बर 9 -- हरदोई। टड़ियावां थानाक्षेत्र में गोमती नदी के किनारे सोमवार शाम मिले नरकंकाल की पहचान 52 दिन से लापता 18 वर्षीय गुलशन के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे पिता आशाराम ने कपड़ों, पैंट की बेल्ट और हाथ में मिले कड़े के आधार पर नरकंकाल की पहचान अपने बेटे के रूप में की। अजीजपुर गांव निवासी गुलशन 18 जुलाई को घर से अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की पर कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। सोमवार शाम करीब छह बजे शाहपुर मुगल गांव के पास गोमती नदी किनारे नरकंकाल पड़ा होने की सूचना मिली। यह भी पढ़ें- Hardoi News: नरकंकाल की कपड़ों और कड़े से हुई पहचान, 52 दिन से लापता था गुलशन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। गुलशन चार भाई-बहनों में मंझला था।हालांकि गुलशन की मौत किन परिस्थितियों में हु...