पीलीभीत, मई 2 -- ​बरखेड़ा। ज्योराह कल्यानपुर में खेत की नरई फूंकने के दौरान पड़ोसी के खेत में आग लग गई। आग से करीब आठ बीघा गन्ना जल गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ज्योराह कल्यानपुर निवासी संतोष कुमार और नंदकिशोर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके खेत में इन दिनों गन्ने की फसल (पेड़ी) खड़ी थी। जो करीब आठ बीघा में है। पड़ोसी खेत स्वामी कालीचरन ने करीब पांच दिन पहले कंबाइन मशीन गेहूं की फसल कटबाई थी। बचे अवशेष (नरई ) 30 अप्रैल को अवैध रूप से फूंक रहा था। विकराल रूप से जलती आग ने तेज हवा के कारण उनके खोतों को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग से गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। जिससे उन लोगों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आरोपी से शिकायत करने पर उसने गाली गलौज कर भगा दिया। पीड़ितों ने पुलिस के न्याय की गुहार लगाई है।

हिं...