लखीमपुरखीरी, अप्रैल 25 -- थाना मैलानी क्षेत्र के श्यामपुर गांव के पास गेहूं के खेत में जलाई गई नरई से लगी आग ने एक छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में रूपचंद का भारी नुकसान हुआ है। ग्राम सभा ग्रंट नंबर दस के मजरा श्यामपुर स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पीछे प्लाटिंग क्षेत्र में मकान बनाकर रह रहे रूपचंद ने घर से लगभग 100 मीटर दूर एक प्लाट पर छप्पर डाल रखा था जहां वह भूसा रखते थे और पशुपालन करते थे। दोपहर के समय जब वह खेत पर थे तभी घर से सूचना मिली कि छप्पर में आग लग गई है। यह भी पढ़ें- छप्पर में लगी आग, पांच बकरियों की मौत जब तक वह मौके पर पहुंचे तब तक छप्पर जलकर राख हो चुका था। आग में तीन दरवाजे, एक तख्त, खिड़कियां तथा बिछौना जल गया। हालांकि घर के सदस्यों ने सूझबूझ दिखाते हुए बंधे हुए जानवरों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.