पूर्णिया, अप्रैल 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नेवालाल चौक के नजदीक बसंत बिहार में नये हनुमान मंदिर की स्थापना के पावन अवसर पर नगर की उपमहापौर पल्लवी गुप्ता एवं भाजपा नेता अरविंद कुमार उर्फ भोला साह ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बसंत बिहार के लोगों के लिए सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के जनार्दन सिंह, शंभू चौधरी, मंटू चौधरी, अंकुश सिंह, छोटू सिंह, विकास सिंह, नितेश राय सहित स्थानीय श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्य और आध्यात्मिक बना दिया। उपमहापौर ने अपने संबोधन में कहा कि हनुमान की भक्ति हमें शक्ति, साहस और सेवा का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि इस मंदिर की स्थापना से न केवल धार्मिक आस्था को बल मिलेगा, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होगा। कार्यक्रम के दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.